Categories: Uncategorized

Samsung Galaxy A27 Leak: Snapdragon 6 Gen 3 और 50MP OIS कैमरा

Samsung अपने नए Galaxy A-सीरीज स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च कर सकता है। क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों से लगातार Samsung Galaxy A27 की जानकारियां सामने आ रही है। वहीं, अब कीमत भी सामने आ गई है। लेटेस्ट लीक के मुताबिक यह फोन यूरोपियन मार्केट में अपने पिछले मॉडल Galaxy A26 की तुलना में ज्यादा कीमत के साथ एंट्री कर सकता है। आइए, आगे आपको फोन की संभावित डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy A27 कीमत लीक

Samsung Galaxy A27 की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। टिप्स्टर Roland Quandt ने Bluesky सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Samsung Galaxy A27 की संभावित कीमत शेयर की है। लीक के अनुसार फोन का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट EUR 349 (करीब 38,400 रुपये) में लॉन्च हो सकता है। वहीं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 439 (लगभग 48,300 रुपये) बताई जा रही है।

यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो Samsung Galaxy A27 की कीमत पिछले मॉडल Galaxy A26 से अधिक हो सकती है। Galaxy A26 को यूरोप में 128GB वैरियंट के लिए EUR 299 और 256GB मॉडल के लिए EUR 369 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में Galaxy A27 के बेस मॉडल की कीमत में करीब EUR 50 (लगभग 5,500 रुपये) और टॉप वैरियंट में EUR 70 (करीब 7,700 रुपये) तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Samsung Galaxy A27 स्पेसिफिकेशंस लीक

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अब तक आए लीक्स के अनुसार आगामी Samsung Galaxy A27 में 6.7-इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

कैमरा फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy A27 में 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा, 5MP का ultra-wide लेंस और 2MP का macro सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। लीक्स के अनुसार स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

फिलहाल Samsung ने Galaxy A27 की लॉन्च डेट या फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, लगातार सामने आ रहे लीक्स से संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी जल्द ही इसे ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह स्मार्टफोन एक आकर्षक विकल्प बन सकता है। Galaxy A27 से जुड़ी नई अपडेट्स के लिए बने रहें। Matrixotech.com साथ जुड़े रहें।

Dhruv Patel

Recent Posts

Royal Enfield Himalayan 750 Looks Production-Ready Ahead of Official Unveil

Royal Enfield Himalayan 750 has been spotted testing once again, this time near the company’s…

3 hours ago

Mahindra Scorpio-N Facelift Official Debut: What’s New in the Upgraded Interior?

Mahindra is preparing to unveil the facelifted Scorpio-N around Independence Day, specifically between August 14-15,…

16 hours ago

iPhone 17 Pro Available for Under ₹90,000 on Flipkart: Here’s How to Grab the Deal

If you've been looking for a deal on Apple's iPhone 17 Pro without spending over…

17 hours ago

Elevate Your Adventure: SW-MOTECH Accessories for BMW F 450 GS

SW-MOTECH, the renowned motorcycle accessories manufacturer, has recently unveiled a range of premium accessories designed…

2 days ago

Samsung Galaxy S26: Features, Specifications, Price and Everything You Need to Know

Discover the Samsung Galaxy S26 features, specifications, camera, display, battery, performance, pros and cons, and…

3 days ago

Xiaomi SkyNomad N90 Max – Everything You Need to Know

Discover the Xiaomi SkyNomad N90 Max, Xiaomi's groundbreaking extended-range SUV with a transforming interior, premium…

5 days ago