Categories: Uncategorized

10000mAh बैटरी के साथ आ रहा है OnePlus का नया ‘Monster Phone’! Ace 7 को लेकर बड़ा खुलासा

वनप्लस जल्द ही अपनी नई Ace 7 सीरीज लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Ace 7 पर काम शुरू हो चुका है और इसे आने वाले महीनों में चीन में पेश किया जा सकता है। लॉन्च से पहले ही फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो गई हैं, जिससे डिवाइस को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

OnePlus Ace 7 स्पेसिफिकेशन्सताजा लीक के अनुसार वनप्लस ऐस 7 5जी फोन को कंपनी Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट पर लॉन्च कर सकती है। यह प्रोसेसर अभी तक मार्केट में नहीं लाया गया है। अनुमान है कि स्नेपड्रैगन 8 जेन 6 2नैनोमीटर प्रोसस पर बना मोबाइल सीपीयू हो सकता है जो हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग टॉस्क को आसानी से हैंडल कर लेगा। OnePlus Ace 7 16GB RAM पर लॉन्च हो सकता है।

लीक्स की मानें तो OnePlus Ace 7 कंपनी का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बन सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फोन में 9,000mAh से अधिक और संभवतः 10,000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, इसकी सटीक बैटरी क्षमता अभी सामने नहीं आई है। वहीं, बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए डिवाइस में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। साथ ही, स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिया जा सकता है।

OnePlus Ace 7 5G को 6.78-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले होगी जिसे LTPS OLED पैनल पर लाया जाएगा। इस फोन में कंपनी फ्लैट स्क्रीन दे सकती है जिसपर 185Hz या फिर 240Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। यह अडेप्टिव रिफ्रेश रेट हो सकती है जो फोन टॉस्क व गेमिंग के हिसाब से एडजस्ट होती रहेगी।

फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग वनप्लस 5जी फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद रहेगा। OnePlus Ace 7 में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा या नहीं, यह डिटेल अभी साफ नहीं हो पाई है।

OnePlus 16R होगा इंडिया में लॉन्चOnePlus Ace 7 की स्पेसिफिकेशन्स सामने आने के बाद चर्चा है रही है कि चीन में लॉन्च होने वाला यही स्मार्टफोन इंडिया में OnePlus 16R के रूप में आ सकता है। यानी जो स्पेसिफिकेशन्स वनप्लस ऐस 7 में दी जाएगी, वही वनप्ल्स 16आर में भी मिल सकती है। हालांकि अभी इन डिटेल्स को सिर्फ एक लीक ही माना जाना चाहिए। कंपनी अपने नए मोबाइल को अगस्त या सितंबर महीने में पेश कर सकती है।

OnePlus Ace 6 की स्पेसिफिकेशन्सबताते चलें कि वनप्लस ऐस 6 5जी फोन अक्टूबर महीने में चीन में लॉन्च हुआ था। यह मोबाइल क्वालकॉम के ही Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर लाया गया था। इसके बेस वेरिएंट में जहां 12GB RAM के साथ 256GB मेमोरी दी गई थी। वहीं टॉप वेरिएंट 16GB RAM + 1TB Storage के साथ आया था। इस स्मार्टफोन को IP66, IP68, IP69, IP69K रेटिंग के साथ पेश किया गया था।

पावर बैकअप के लिए वनप्लस ऐस 6 में 7,800mAh बैटरी और 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई थी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर + 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिला था। OnePlus Ace 6 5G फोन 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ था जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

Dhruv Patel

Recent Posts

Royal Enfield Himalayan 750 Looks Production-Ready Ahead of Official Unveil

Royal Enfield Himalayan 750 has been spotted testing once again, this time near the company’s…

3 hours ago

Mahindra Scorpio-N Facelift Official Debut: What’s New in the Upgraded Interior?

Mahindra is preparing to unveil the facelifted Scorpio-N around Independence Day, specifically between August 14-15,…

16 hours ago

iPhone 17 Pro Available for Under ₹90,000 on Flipkart: Here’s How to Grab the Deal

If you've been looking for a deal on Apple's iPhone 17 Pro without spending over…

17 hours ago

Elevate Your Adventure: SW-MOTECH Accessories for BMW F 450 GS

SW-MOTECH, the renowned motorcycle accessories manufacturer, has recently unveiled a range of premium accessories designed…

2 days ago

Samsung Galaxy S26: Features, Specifications, Price and Everything You Need to Know

Discover the Samsung Galaxy S26 features, specifications, camera, display, battery, performance, pros and cons, and…

3 days ago

Xiaomi SkyNomad N90 Max – Everything You Need to Know

Discover the Xiaomi SkyNomad N90 Max, Xiaomi's groundbreaking extended-range SUV with a transforming interior, premium…

5 days ago