Highlights
• 1962 के बाद यह पहली बेंटले सेडान है जिसमें चार हेडलाइट वाला सेटअप हटा दिया गया है।
• इसमें नया 671 bhp V8 PHEV पावरट्रेन विकल्प मिलता है।
• खरीदार अब Batur से 21-स्पीकर वाला ‘Naim for Mulliner’ ऑडियो सिस्टम चुन सकते है।
बेंटले ने अपनी फ़्लैगशिप सेडान, अपडेटेड चौथी-जेनरेशन फ़्लाइंग स्पर को पेश किया है – जिसमें स्टाइलिंग, टेक्नोलॉजी और पावरट्रेन से जुड़े अपडेट्स किए गए हैं. मूल रूप से 2024 में पेश की गई, चौथी-पीढ़ी फ़्लाइंग स्पर को डिज़ाइन में ऐसे अपडेट्स मिले हैं जो इसे लेटेस्ट कॉन्टिनेंटल GT फ़ैमिली के साथ अलाइन करते हैं; साथ ही, यह 1962 के बाद पहली बार है जब बेंटले की किसी सेडान को उसके आइकॉनिक ‘क्वाड हेडलाइट’ सेटअप के बिना पेश किया गया है।
नई फ्लाइंग स्पर के एक्सटीरियर में कई अहम बदलाव किए गए हैं। अब इसमें कॉन्टिनेंटल से प्रेरित अधिक अंडाकार आकार की हेडलाइट्स दी गई हैं, जिनमें इंटीग्रेटेड LED आइब्रो शामिल हैं। ये नई हेडलाइट्स पहले मौजूद प्रतिष्ठित चार-हेडलाइट सेटअप की जगह लेती हैं। इसके अलावा, फ्रंट बंपर को भी नए डिज़ाइन वाले एयर वेंट्स के साथ अपडेट किया गया है।
साइड प्रोफाइल में, आगे के पहियों के पीछे दिया गया पतला फेंडर वेंट हटा दिया गया है, जिससे कार का लुक और अधिक साफ-सुथरा दिखाई देता है। वहीं, पीछे की ओर टेललैंप्स में नए LED लाइट गाइड्स जोड़े गए हैं और बूट लिड के डिज़ाइन में भी हल्के बदलाव किए गए हैं। इन अपडेट्स के साथ Azure और नई S वेरिएंट के लिए 22-इंच के नए अलॉय व्हील विकल्प भी उपलब्ध कराए गए हैं।

फ्लाइंग स्पर S की बात करें तो, बेंटले की इस सेडान का नया वेरिएंट आने से कुल वेरिएंट की संख्या पाँच हो गई है. यह फ्लाइंग स्पर स्पीड के पूरे 771 bhp और 1000 Nm वाले पावरट्रेन के मुकाबले, इस लाइन-अप में एक कम पावरफुल प्लग-इन हाइब्रिड V8 पावरट्रेन का विकल्प भी जोड़ता है. S वेरिएंट में लगा PHEV ड्राइवट्रेन 671 bhp की पीक पावर और 930 Nm का टॉर्क देता है, जो इस सेडान को 3.7 सेकंड में 100 kmph की रफ़्तार पकड़ने के लिए काफ़ी है. इसके अलावा, S वेरिएंट में अडैप्टिव सस्पेंशन, इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड-स्लिप डिफ़रेंशियल, एक्टिव एंटी-रोल सिस्टम और टॉर्क वेक्टरिंग सिस्टम भी स्टैंडर्ड फ़ीचर के तौर पर मिलते है।
दिखने में, फ्लाइंग स्पर S अपने गहरे रंग के एलिमेंट्स की वजह से सबसे अलग नज़र आती है; इनमें गहरे रंग की ग्रिल फ़िनिश, टिंटेड हेडलैंप और टेललैंप, काले रंग के मिरर कैप और साइड सिल एक्सटेंशन, और स्पोर्ट एग्ज़ॉस्ट के लिए गहरे रंग का एग्ज़ॉस्ट फ़िनिशर शामिल है।
कैबिन की बात करें, तो सबसे बड़े अपडेट्स नई Virtuoso Collection के तहत नई अपहोल्स्ट्री, ट्रिम और एम्ब्रॉयडरी ऑप्शन्स के रूप में आए हैं. खरीदारों को 21-स्पीकर वाला ‘Naim for Mulliner’ ऑडियो सिस्टम चुनने का ऑप्शन भी मिलता है – जिसे असल में Batur के लिए डेवलप किया गया था – और अब इसे फ्लाइंग स्पर में भी लगाया जा सकता है. यह सिस्टम खुद टैक्स से पहले £25,000 (रु.32 लाख से ज़्यादा) का एक ऑप्शन है।

बेंटले का कहना है कि नई फ्लाइंग स्पर के लिए ऑर्डर बुक खुल गई हैं, और इसकी डिलेवरी 2026 की चौथी तिमाही में शुरू होगी।
